रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाया यौन शोषण का आरोप

admin
By admin
1 Min Read

देश– देश मे महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। वही अब खबर राजस्थान के बाड़मेर से है। जहां एक रसायन विज्ञान पढ़ाने वाले प्रोफसर पर एक छात्रा ने यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने यह भी दावा किया है कि वह उसे धमकी भी देता था।
छात्रा ने उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को एक पत्र लिखकर रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पर आरोप लगाया है कि वह उसके साथ अश्लील हरकत करता था। इसके साथ ही उसे प्रयोगात्मक परीक्षा में फेल करने की धमकी भी देता था।
छात्रा का यह दावा है कि स्कूल के एक कमरे को प्रोफेसर ने निजी कमरे के रूप में इस्तेमाल किया है। वह उसे वही बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था।
हालाकि स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा है कि बालिका ने उन्हें कोई शिकायत नही दी थी। लेकिन एसडीएम प्रमोद कुमार ने यह साफ कर दिया है कि अगर प्रोफेसर अपराधी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *