मनोरंजन– शाहरुख खान की बहुचर्चित आगामी फिल्म पठान का उनके फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। लोग लम्बे समय से यह जानना चाहते हैं कि आखिर शाहरुख खान की यह फ़िल्म कब आएगी। वही अब इस बात का खुलासा हुआ है कि SRK की पठान का टीजर उनके जन्मदिन के दिन लॉन्च किया जाएगा।
हालाकि अभी इस बात पर मुहर नही लगी है कि इसका टीजर इसी दिन रिलीज किया जाएगा। लेकिन उनके जन्मदिन से पूर्व उनके घर के बाहर उनके फैन्स की भीड़ उमड़ आई और लोगो ने उनसे मांग की वह जल्द ही इस फ़िल्म का टीजर रिलीज करें।
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी शाहरुख के फैन्स #Pathaanteaser और #ShahRukhKhanbirthday के साथ बार बार यह डिमांड कर रहे हैं कि वह जल्द ही इस फ़िल्म का टीजर लॉन्च करे। अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शाहरुख अपने फैन्स का दिन रखने के लिए फ़िल्म का टीजर अपने जन्मदिन पर रिलीज करेंगे।
दावा किया जा रहा है पठान का टीजर आज यानी 2 नवम्बर को सुबह 10 से 11 बजे के मध्य रिलीज होगा। इनके फैन्स को आज के दिन का काफी बेसब्री से इंतजार है।
