चोरी के बाद चोर ने मालिक को भेजा सॉरी ईमेल

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। वैसे तो आपने चोरी के कई किस्से पढ़े और सुने ही होंगे। पर क्या आपने कभी सुना है कि किसी चोर ने चोरी के बाद अपने किए की मांफी मांगी होगी? साथ ही ई-मेल के जरिए ऐसा शायद ही सुनने को मिला भी होगा। वहीं सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसे ही चोर की चर्चा जोरों से हो रही है।
इस चोर ने लैपटॉप चुराने के बाद उसके मालिक को माफी मांगते हुए एक ईमेल भेजा जिसमें चोर ने लिखा है कि वह यह सब केवल पैसों की जरूरत के लिए कर रहा है। बता दें लैपटॉप मालिक ने ट्विटर पर ई-मेल का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जो अब काफी वायरल हो गया है।
चोर ने लैपटॉप मालिक को ई-मेल भेजकर अपनी गलती के लिए उससे माफी मांगी है और इसके साथ ही चोर ने लिखा है- ‘भाई कैसे ? मैंने कल तुम्हारा लैटपॉट चुरा लिया था। मुझे पैसों की सख्त जरूरत थी और मैं अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी संघर्ष कर रहा था।’ 
आगे चोर ने विनम्रता दिखाते हुए लिखा है, ‘मैंने देखा कि आप किसी रिसर्च प्रपोजल पर काम कर रहे थे। मैंने ई-मेल के साथ उस फाइल को भी अटैच कर दिया है। वहीं अगर आपको कोई अन्य फाइल चाहिए, तो सोमवार को 12 बजे से पहले मुझे अलर्ट कर दें क्योंकि, मैं लैपटॉप बेचने वाला हूं और मुझे ग्राहक भी मिल गया है। एक बार फिर आपसे माफी मांगता हूं।’
बता दें ट्विटर पर ई-मेल का स्क्रिनशॉट शेयर करते हुए मालिक ने लिखा है- चोर का ई-मेल पढ़कर मेरे मन में कई तरह के खयाल आ रहे हैं। आपको बता दें कि चोर ने लैपटॉप मालिक का ही ई-मेल यूज करते हुए उसे उसकी कुछ जरूरी फाइल भेजने के साथ ही लैपटॉप चोरी करने की अपनी मजबूरी भी बताई।
वहीं यह खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 2.4 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि लगभग 30 हजार लोगों ने इसे रिट्वीट भी किया है। वहीं, हजारों लोगों ने इस मामले पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है और कई लोगों ने चोर के साथ सहानुभूति भी दिखाई है। साथ ही कुछ लोगों ने चोर को नौकरी देने की वकालत भी की है, तो कुछ कह रहे हैं कि लैपटॉप लौटाने के बदले में चोर को पैसे ऑफर करने चाहिए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *