ब्लू टिक पर लगेगी फीस पर क्या बोले मस्क

admin
By admin
1 Min Read

विदेश– ट्वीटर का स्वामित्व अब एलन मस्क के पास है। वही ब्लू टिक वाले यूजर ट्विटर के ब्रांडेड यूजर माने जाते हैं। लेकिन एलन मस्क ने अब ब्लू टिक वाले यूजर्स की समस्या को बढ़ा दिया है। क्योंकि उन्होंने यह साफ कर दिया है कि अब आपको ब्लू टिक के लिए फीस देनी होगी।
अभी हाल ही में अमेरिकी लेखक स्टीफ़न किंग ने इन्हीं ख़बरों पर टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया है – ‘मुझे ब्लू टिक के लिए हर महीने 20 डॉलर की राशि ख़र्च करनी होगी? इसकी जगह उन्हें हमें पैसे देने चाहिए. अगर इसे अमल में लाया गया तो मैं यहां से एनरॉन की तरह चला जाऊंगा.
वही अब इस बात की पुष्टि करते हुए मस्क ने कहा है कि हमे अपने बिल भरने होते हैं। ट्वीटर सिर्फ विज्ञापन के बलबूते पर तो नही चल सकता है। क्या इसके लिए 8 डॉलर की राशि सही होगी।
उन्होंने यह भी कहा है कि इसे अमल में लाने से पूर्व मैं इसपर विस्तार से बात करूंगा। क्योंकि इससे पहले मुझे आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *