भगत सिंह को फांसी की रिहर्सल करते हुए फंदे से लटका मासूम

admin
By admin
1 Min Read

देश– कर्नाटक के चित्रदुर्ग से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां भगत सिंह को फांसी दिए जाने वाले सीन की रिहर्सल कर रहे एक 12 साल के मासूम की मौत हो गई है।
सूत्रों ने दावा किया है कि बच्चो स्कूल प्रोग्राम में भगत सिंह का रोल कर रहा था। वह फांसी देने वाले सीन की रिहर्सल कर रहा था कि उसके गले को फांसी के फंदे ने वास्तव में जकड़ लिया और उसकी मौत हों गई। जिस समय बच्चा इस सीन की रिहर्सल कर रहा था उस समय बच्चे के माता पिता घर पर नही थे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 1 नवंबर को कन्नड़ राज्योत्सव के मौके पर उसके स्कूल में प्रोग्राम होने वाला था. बच्चा प्रोग्राम में भगत सिंह का किरदार निभा रहा था। बच्चे का नाम संजय था। वह सातवीं कक्षा में पढ़ाई करता था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *