छठ व्रत में रखे इन 2 बातों का विषय ध्यान व्रत होगा सफल

admin
By admin
2 Min Read

आध्यात्मिक– महापर्व छठ की शुरुआत हो गई है। लोग तैयारी में जुट गए हैं। यह त्योहार मुख्य रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में मनाया जाता है। इस त्योहार में लोग माता छठ और सूर्य देव की उपासना करते हैं और श्रद्धा भाव से उनकी पूजा करते हैं।
छठ पूजा में महिलाओं को 36 घण्टे तक बिना कुछ खाए पीए रहना होता है। इस व्रत को लोग काफी कठिन मानते हैं। लेकिन जो महिलाएं छठ का व्रत करती है उनका कहना है कि माता छठ की कृपा से उन्हें किसी प्रकार का कोई कष्ट नही होता है और वह बड़े अच्छे से छठ का व्रत कर लेती है।
वही अगर आप भी छठ का व्रत रखती है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपके व्रत को सफल बनाने में आपकी मदद करेंगे।

बात करने से परहेज-

कहते हैं जब हम ज्यादा बोलते हैं। तो इससे हमारी एनर्जी डाउन होती है और हमारा गला सूखता है। अगर आप छठ का व्रत रखती है तो आपको बात करने से अधिक समय ध्यान और पूजा में लगाना चाहिए। इससे आपका मन शान्त रहेगा और आपको भूख या प्यास का अनुभव नही होगा।

गर्मी से रहे दूर-

छठ माता का व्रत काफी कठिन होता है। लेकिन इसे करने से कहते हैं सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। वही अगर आप छठ माता का व्रत कर रहे हैं तो आपको अपना अधिक समय ठंडे स्थान पर बिताना चाहिए। क्योंकि जब आप गर्मी में रहते हैं तो यह आपके लिए कष्टदायक होता है और इससे आपका गला सूखता है और आपको प्यास भी लगती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *