देश– ओलंपिक विजयता नीजर चोपड़ा अब अपने करियर की उड़ान भरने को तैयार है। उनके लुक्स के लोग पहले से दीवाने थे। की अब खबर आ रही है कि नीरच चोपड़ा मार्वल स्टूडियोज की फिल्म ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर में नजर आएंगे.
मार्वल इंडिया के एक अधिकारी ने फ़िल्म का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में नीरज चोपड़ा फ़िल्म में वकांडा की जंग के लिए दिखाया गया है।
वही इस प्रोमो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए नीरच चोपड़ा ने लिखा है कि खेल हो या जंग जीतेगा वही जिसका निशाना नही चुकेगा।
कभी देश की खातिर कभी अपनी खातिर इस बार जेवलिन उठा रहा हूं ब्लैक पैंथर के खातिर। बता दें फ़िल्म ‘ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर’, 11 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। इससे पहले जो ब्लैक पैंथर फ़िल्म आई थी उसे लोगो का खूब प्यार मिला था और उसने खूब इंकमक की थी।
