जाने क्यों पानी और साबुन से नफरत करते थे दुनिया के सबसे गंदे व्यक्ति

admin
By admin
3 Min Read

देश– एक व्यक्ति जिसे साबुन और पानी के इस्तेमाल से डर लगता था। उन्हें लगता था कि अगर उन्होंने साबुन या पानी का इस्तेमाल किया तो न वह सिर्फ बीमार पड़ जायेंगे। बल्कि उन्हें कई समस्याओं से जूझना पड़ेगा।
अपने इसी तर्क के चलते अमोउ हाजी ने कई सालों से नही नहाया था। मीडिया इन्हें दुनिया का सबसे गंदा व्यक्ति कहती थी। इनकी उम्र 94 साल थी। वही अभी हाल ही में जब इन्होंने नहाया तो शायद इसका इनके स्वास्थ्य पर प्रभाव देखने को मिला और इनकी मौत हो गई।

जाने कौन था सबसे गंदा आदमी-

मीडिया जिन्हें दुनिया का सबसे गंदा व्यक्ति कहती थी। कई लोग उन्हें सन्यासी भी कहते थे। लोगो का मानना था कि अमोउ हाजी को इस बात की अनुभूति पहले से ही हो गई थी कि अगर वह साबुन और पानी का इस्तेमाल करेंगे तो उनकी मौत हो जाएगी। शायद यही कारण था कि उन्होंने इन दोनों चीजो से 50 साल पहले ही मुह मोड़ लिया था।
यह दक्षिणी ईरान के फ़ार्स प्रांत में रहते थे। कई लोगो का कहना था कि लोग उनपर शरीर को साफ करने का दवाब बनाते थे। लेकिन वह कभी लोगो की बातों में नही आए। लेकिन कई वर्षों बाद उन्हें लोगो के सामने झुकना पड़ा और उन्होंने नहाया जो उनकी मौत का कारण बन गया।

जाने क्यों पानी से बैर था सबसे गंदे आदमी को-

ईरान के एक समाचार एजेंसी द्वारा इस बात की पुष्टि भी की गई है कि दशकों बाद नहाना उनके लिए मौत बन गया। एक दफा इंटरव्यू के दौरान दुनिया के सबसे गंदे व्यक्ति ने कहा था कि वह पानी से दूर रहते हैं। इसका एक कारण उन्हें उनके जीवन मे प्राप्त हुए भावनात्मक दुख भी है।
वही उन्हें भोजन में सबसे अधिक साही पसन्द है और वह जमीन में एक होल बनाकर रहते थे। उनको दुनिया की चहल पहल कम पसन्द थी। क्योंकि उनका मानना था कि लोग उनपर दवाब बनाते हैं अगर वह लोगो के साथ रहे तो वह कभी भी पानी और साबुन से दूर नही रह पाएंगे।

जाने कैसे हो गई थी सबसे गंदे आदमी की त्वचा और क्या खाते पीते थे-

इन्होंने दशकों से पानी और साबुन का इस्तेमाल नही किया था। इनकी त्वचा काली हो गई थी। उसमें मवाद भरा हुआ था। यह सड़ा हुआ मांस खाते थे और ऑयल के पुराने कैन से पानी पीते थे।
इन्हें धूम्रपान करना काफी पसंद था। यह एक साथ 4 – 4 सिगरेट पी लेते थे। वह न तो मंजन करते थे और न ही उन्हें अपने आप को साफ रखने का कोई शौक था। वह सिर्फ अपनी धुन में मस्त रहते थे और अपने अलावा किसी से मतलब नही रखते थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *