तृणमूल और बीजेपी नेता की मीटिंग से मची हलचल

admin
By admin
1 Min Read

देश– पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक नेता की बैठक के बाद सियासी उथल पुथल मच गई है। इस बैठक के परिपेक्ष्य में तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि यह सरकार को अस्थिर करने की साजिश है।
हालाकि भाजपा नेतृत्व और माकपा के अशोक भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस के दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा यह सभी दावे गलत है हमारी बैठक एक शिष्टाचार बैठक थी।
लेकिन तृणमूल के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि यह शिष्टाचार भेंट नही थी। यह उत्तर पश्चिम बंगाल में तृणमूल को अस्थिर करने की योजना है।
उन्होंने आगे कहा, बीते विधानसभा चुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इससे वह बौखलाई है। तभी से वह इस योजना में लगे हुए हैं कि वह किस प्रकार पश्चिम बंगाल का विभाजन करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *