देश– आईएएस शाह फैसल ने अपने पद से केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा दे दिया था। उनके बयान से राजनीति में हलचल मच गई थी। लेकिन अब उन्होंने भारत को लेकर जो बयान दिया है वह प्रत्येक भारतीय का दिल छू रहा है।
उन्होंने कहा, ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए हैं। यह बात पाकिस्तान के लिए आश्चर्यजनक हो सकती है। क्योंकि वहाँ अल्पसंख्यक को इतने ऊंचे पद तक पहुंचना मुश्किल है। लेकिन यह भारत के लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं है। क्योंकि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां के लिए यह नया नही है।
उन्होंने आगे कहा, किसी भी मुस्लिम देश मे मुस्लिम को इतना अधिकार नही है। यह भारत मे ही सम्भव है कि अल्पसंख्यक किसी उच्च पद पर जा सकता है। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा, यह भारत मे ही सम्भव है कि कोई अल्पसंख्यक सिविल सेवा में इतने उच्च पद तक पहुँच सकता है।
जानकारी के लिए बता दें आईएएस शाह फैसल का यह बयान तब आया। जब सुनक को लेकर भारत मे राजनीति शुरू हो गई है। भारत में पक्ष विपक्ष आपस मे भिड़े हुए हैं।
बता दें कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और शशि थरूर ने भाजपा के बहुसंख्यकवाद पर सवाल उठाया, वहीं भाजपा नेताओं ने मनमोहन सिंह, अब्दुल कलाम और द्रौपदी मुर्मू का उदाहरण पेश किया।
