फ्रॉड कॉल्स पर केन्द्र सरकार ने लिए बड़ा एक्शन, कंपनियों को करने होंगे ये बदलाव

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। केन्द्र सरकार सभी कंपनियों और Apps को अपने वास्तविक कस्टमर केयर नंबर को ही प्लेटफॉर्म पर रखने के लिए निर्देशित कर चुका हैं। इसके अतिरिक्त सभी नंबर्स को प्लेटफॉर्म से हटाने के भी आदेश दिए गए हैं।
आज कल लोगों के पास फर्जी कस्टमर केयर नंबर्स के फर्जीवाड़े के कई मामले सामने आ रहे है। वहीं अब केंद्र की मोदी सरकार ने इस पर लगाम लगाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। वहीं कई बार कस्टमर्स अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करते हैं और उन्हें बैठे बिठाए चूना भी लगया जाता है।
वहीं गूगल पर ऐसे तमाम फर्जी नंबर्स भी (Fake Numbers) मौजूद है जो खुद को किसी बैंक, कंपनी या मोबाइल कंपनी के कस्टमर केयर होने का दावा करते हैं। साथ ही इस पर कॉल करने से आपकी जेब तक कट सकती है। 
  ऐसे तमाम फर्जी नंबर्स पर सरकार लगाम लगाने की तैयारी कर रही है जहां केंद्र सरकार संभी कंपनियों और Apps को अपने वास्तविक कस्टमर केयर नंबर को ही प्लेटफॉर्म पर रखने को कहा रही है वहीं इसके अतिरिक्त सभी नंबर्स को प्लेटफॉर्म से हटाने के आदेश भी दिए है। 
साथ ही कस्टमर्स के साथ होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार इन फर्जी कस्टमर केयर नंबर्स पर लगाम लगाने की भी तैयारी कर रही है।
इस फर्जी नंबर्स को सभी प्लेटफॉर्म से हटाया भी जाएगा। वहीं सरकार सभी ऐप्स और प्लेटफॉर्म को अपने कस्टमर केयर नंबर को वेरिफाई करने के लिए भी कहा जाएगा और सिर्फ वास्तविक नंबर्स ही पोर्टल पर मौजूद होंगे।
स्पैम कॉल्स पर लगेगी रोक
केंद्र सरकार के इस कदम से सही कस्टमर केयर नंबर (Customer Care Number) को पहचान मिलने वाली है। साथ ही केंद्र सरकार इसके लिए सभी ऐप्स और इंडस्ट्री के साथ चर्चा भी करेगी, वहीं नए ड्रॉफ्ट के लिए टेलिकॉम बिल में भी इसे लेकर प्रोविजन बनाया जाना है।
ऐसे नंबर्स से आप रहें सतर्क 
आपको कभी भी गूगल (Google) से सर्च करके किसी भी कस्टमर केयर नंबर का इस्तेमाल नहीं करना साथ ही अपनी किसी भी तरह की समस्या या शिकायत के समाधान के लिए हमेशा कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद कस्टमर केयर नंबर का ही इस्तेमाल करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *