प्रधानमंत्री ने मानी राहुल गांधी की बात

admin
By admin
2 Min Read

राजनीति– कांग्रेस ने केंद्र सरकार के रोजगार मेला को जुमला बताया है और कहा है कि सरकार अपनी पुरानी नीतियो पर चलकर युवाओं के साथ ईवेंट बाजी कर रही है। कांग्रेस ने कहा, सरकार ने देश के युवाओं से 16 करोड़ नौकरियों का वादा किया था। लेकिन नौकरियां कहां है यह नही दिखाई दे रहा है। 
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र ने सत्ता में आने पर युवाओं से वादा किया था। कि हर 1 साल में वह युवाओं की झोली में 2 करोड़ नौकरी डालेंगे लेकिन नौकरी तो दिखाई नही दे रही है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की यह बड़ी कामयाबी है। आज 70 हजार नौकरी ऊंट के मुह में जीरा ही सही। लेकिन उनकी यात्रा से कही न कही केंद्र सरकार के काम खुले हैं। 8 साल में 16 करोड़ नौकरी यानी 1 साल में 2 करोड़ नौकरी वाले साहब अब 70 हजार नौकरी का इवेंट की कर रहे हैं।
अभी भारत जोड़ो यात्रा चल ही रही है। अभी हम चार प्रान्त से गुजरे है। लेकिन बीजेपी ने राहुल गांधी की बात माननी शुरू कर दी है। देश मे बेरोजगारी आज सबसे बड़ी समस्या है। सरकार से जानना चाहते है कि वह इवेंट बाजी छोड़कर युवाओं को 30 लाख रोजगार कब देंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *