धनतेसर पर जरुर खरीदे झाड़ू और करे यह उपाय होंगे मालामाल

admin
By admin
2 Min Read

धर्म– हिन्दू धर्म का महापर्व शुरू हो गया है। वही आज सभी लोग धनतेरस का त्योहार मना रहे हैं। कहा जाता है कि अगर आप धनतेरस के दिन खरीदारी करते हैं तो यह काफी लाभदायक होती है। इससे आपको सौभाग्य प्राप्त होता है। 
वही अगर आप इस दिन अपने घर मे झाड़ू खरीदकर लाते हैं तो आपको माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि का आशीर्वाद प्राप्त होता है और आपके घर मे सुख समृद्धि का वास होता है। हिन्दू धर्म के मुताबिक झाड़ू माता लक्ष्मी का प्रतीक है।
कहते हैं अगर आप धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदते हैं तो आपकी दरिद्रता दूर होती है। आपके घर मे सुख समृद्धि आती है और आपको कभी भी धन की कमी नही होती। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं झाड़ू के उपयोग से जुड़ी कुछ अमुख बाते जो आपके लिए रामबाण साबित होंगी और आपके घर की आर्थिक समस्या दूर हो जाएगी।
अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं। तो आपको धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदनी चाहिए और उसे अपने पूजा घर मे रखना चाहिए। इससे आपकी आर्थिक समस्या दूर होती है।
अगर आप धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीद रहे हैं और पुरानी झाड़ू फेक रहे हैं। तो इससे आपसे माता लक्ष्मी रूठ सकती है। धनतेरस में दिन कभी भी घर से पुरानी झाड़ू नही फेकनी चाहिए।
अगर आप धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदते हैं तो आपको उसका इस्तेमाल दीवाली के दिन जरूर करना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
वास्तु के मुताबिक झाड़ू धन का प्रतीक मानी जाती है। इसे घर मे खुले में न रखकर छुपाकर रखना चाहिए।
घर मे शाम को कभी भी झाड़ू नही लगानी चाहिए।मान्यता है कि ऐसा करने पर मां लक्ष्मी नराज हो जाती है, इसलिए प्रयास करें कि शाम या सूर्यास्त के बाद झाड़ू न लगाएं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *