Swott Armor 007: इस प्राइस रेंज में कोई नहीं कर सकता इस स्मार्टवॉच का मुकाबला

admin
By admin
4 Min Read

डेस्क। इंडियन कंपनी Swott ने कुछ दिनों पहले ही अपनी बजट स्मार्टवॉच आर्मर 007 को भारत में लॉन्च किया है वहीं  2000 रुपये से कम में आने वाली Swott Armor 007 में शानदार फीचर्स और बैटरी लाइफ मिलने का दावा भी कंपनी ने किया है। इस कड़ी में नई स्मार्टवॉच में कई सारे स्पोर्टस मोड और वॉच फेस भी देखने को मिलते हैं। हमने कुछ दिनों तक स्मार्टवॉच का इस्तेमाल किया है। वहीं आपको यह भी बताते हैं कि 2000 रुपये से कम वाली इस स्मार्टवॉच में क्या क्या खूबियां दी गईं हैं।
Swott Armor 007 में कंपनी ने 1.69 इंच एचडी स्क्रीन दी है। वहीं कीमत के लिहाज से देखें तो अपने सेगमेंट में यह वॉच सबसे ब्राइट डिस्प्ले पैनल उपलब्ध करने वाली वॉच में से एक है। इसी के साथ इस वॉच में 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है। इसके आलावा यूजर्स को वॉच में शार्प और क्रिस्प कलर भी दिखते हैं।
डिजाइन की बात करें तो यह वॉच काफी हल्की है। इसे बनाने में ऐल्युमिनियम-पीसी हाइब्रिड का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही यह वॉच  IP67 रेजिस्टेंस है। सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ इसे दिन भर हाथ में पहनने से कोई नुकसान भी नहीं होता। वहीं कीमत के लिहाज से इसका बिल्ड ठीकठाक ही है और इसका डिजाइन लोगो को बहुत पसंद है। 
Swott Armor 007 Features:
इस वॉच में एडवांस चिपसेट मिलता है। यूजर इंटरफेस की बात करें तो इसे चलाना बहुत आसान है और पहली बार स्मार्टवॉच इस्तेमाल करने वाले यूजर भी वॉच को आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं। 
 हमें रिव्यू पीरियड के दौरान आर्मर 007 में हैंग होने जैसी समस्या नहीं देखने को मिलती। इस वॉच में दो मेन्यू थीम और मल्टीपल वॉच फेस ऑफर किए जाते हैं इसका मतलब है कि आप अपनी पसंद के मुताबिक वॉच के इंटरफेस को सेट कर सकते हैं।
वहीं बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें कई सारे इन-बिल्ट फिटनेस मोड भी दिए गए हैं। साथ ही इसमें SpO2 मॉनिटरिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, कैलोरी कंजम्प्शन और मेडिएटिव ब्रीदिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
इसके साथ ही इस स्मार्टवॉच में वॉकिंग, रनिंग, साइकलिंग, स्किपिंग, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल और स्विमिंग जैसे ट्रेनिंग मोड भी मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच वेदर अपडेट, अलार्म क्लॉक, स्टॉप वॉच व रिमाइंडर जैसे फीचर्स को भी ऑफर करती है। 
Swott Armor 007 Battery:
स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ काफी बढ़िया है। और सामान्य इस्तेमाल के साथ दिनभर इस्तेमाल करने पर यह सिंगल चार्ज में करीब 10 दिन तक चल जाती है वहीं वॉच में कंपनी ने 200mAh की बैटरी दी है। और कंपनी का कहना है कि स्टैंडबाय मोड में बैटरी 30 दिन तक चलती है।
वॉच को ऐमजॉन के अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से 1,990 रुपये में भी खरीदा जा सकता है। वॉच को कंपनी ने 10 अलग-अलग रंगों में उपलब्ध करवाया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *