धर्मांतरण हिंदूओ के लिए समस्या बन रहा

admin
By admin
2 Min Read

देश– राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने प्रयागराज में जनसंख्या वृद्धि को लेकर कहा है कि इसके पीछे का कारण कही न कही तेजी से बढ़ता धर्मांतरण और बांग्लादेश की ओर से हो रही घुसपैठ है।
देश मे इससे असंतुलन पैदा हो रहा है। इसे रोकने हेतु सरकार को धर्मांतरण कानून सख्ती के साथ लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा है कि धर्मांतरण हिंदूओ के लिए समस्या बन रहा है। कई जगहों पर हिन्दू की आबादी घटती जा रही है। घुसपैठ के बढ़ने से सामाजिक असंतुलन पैदा हो रहा है।
वही बढ़ती जनसख्या के कारण देश का विभाजन हुआ है और इसमे भारत भी शामिल हैं।उन्होंने कहा कि पिछले 40 से 50 सालों में जनसंख्या नियंत्रण पर जोर देने के कारण परिवारों का औसत आकार 3.4 सदस्यों से 1.9 सदस्य हो गया है. इसके कारण आने वाले सालों में देश में युवाओं से ज़्यादा बुज़ुर्गों की संख्या बढ़ने की आशंका है. इसलिए जनसंख्या में संतुलन बनाए रखना ‘युवा देश’ होने के लिए ज़रूरी है।
उन्होंने बताया कि आरएसएस ने अपने कार्यकर्ताओं को आर्य समाज और धर्म जागरण विभाग जैसी संस्थाओं में जाने के लिए कहा है जो धर्मांतरण रोकने पर काम करती हैं. इसके कारण ”घर वापसी” में अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं.
होसबाले ने कहा कि आरएसएस का मानना है कि धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों को आरक्षण का फायदा नहीं मिलना चाहिए.
महिला सशक्तिकरण के मसले और सामाजिक गतिविधियों पर उनकी भागीदारी पर होसबाले ने कहा कि महिलाओं में शिक्षा, खासकर हिंदुओं में, बढ़ी है और वो समाज के सभी क्षेत्रों में काम कर रही हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *