अपने शो में महमानों को क्या गिफ्ट देते हैं कारण जौहर, हुआ खुलासा तो चौक गए लोग

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी व‍िद करण’ वैसे तो हर रोज चर्चा में रहता है। पर इस बार इसके सुर्खियों में आने का कारण थोड़ा अलग है। करण अपने चैट शो में सामने बैठे सेलीब्र‍िटीज से बातों-बातों में कई राज निकलवा लेते हैं। बता दें इस शो का 7 वां सीजन हाल ही में ड‍िज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम हुआ है।
वैसे तो शो की कई ऐसी चीजें हैं जो अक्सर चर्चा में रहती हैं, पर इस बार शो की दो सबसे ज्यादा चर्चित चीजों में पहला शो का ‘रैपिड फायर राउंड’ है और दूसरा है रैप‍िड फायर जीतने पर म‍िलने वाला गिफ्ट हैम्‍पर। इस हैम्पर को जीतने के लिए सेलेब्स काफी उत्सुक नजर आते हैं। अब हाल ही में इस बात से पर्दा उठा दिया गया है कि आखिर इस हैम्‍पर में क्‍या-क्‍या है जो सेलीब्र‍िटीज को दिया जाता है।
दरअसल डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘कॉफी विद करण 7’ का वीडियो साझा किया है जिसमें करण जौहर हैम्पर में क्या होता है, इस बात से पर्दा उठाते हुए नजर आ रहे हैं। ‘कॉफी हैंपर’ में जो चीजें होती हैं, उनके बारे में जानकर आप काफी हैंरान रह जाएंगे। करण जौहर वीडियो में बता रहे हैं कि इस हैम्‍पर में डायमंड ज्‍वेलरी से लेकर मिठाई तक कई चीजें होती हैं।
हैंम्पर में उनके ब्रांड त्यानी ज्वैलरी के अलावा मार्शल एक्टन II स्पीकर्स, ऑडी एस्प्रेसो मोबाइल, अमेज़न इको शो 10, वाहदम टी एंड टी मेकर सेट, न्यूहॉस चॉकलेट्स कलेक्शन डिस्कवरी बॉक्स, बॉम्बे स्वीट शॉप, खोया स्वीट, 28 बेकर स्ट्रीट, कॉफी विद करण मग जैसे कई प्रोडक्‍ट्स सेलीब्र‍िटीज को गिफ्ट किए जाते है। आपको बता दें कि इस कॉफी हैंपर में कुछ और चीजें भी हैं, जिन्हें करण जौहर ने दिखाने से इनकार किया दिया। लेकिन बताया जाता है कि इसमें परफ्यूम की बोतलें और शैंपेन की एक बोतल भी दी जाती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *