बाबा रामदेव ने लगाया बॉलीवुड के तीनों खान पर बड़ा आरोप, आर्यन खान पर भी तंज

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। योग गुरु बाबा रामदेव ने शनिवार को बॉलीवुड दिग्गज खांस यानी अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान को लेकर बड़ा बयान दिया है। आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में भी बड़ा खुलासा किया है।
एक आर्यवीर सम्मेलन को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव ने कहा शाहरुख का बेटा ड्रग्स लेते पकड़ा गया और वो जेल गया। सलमान खान भी ड्रग्स लेता है। आमिर लेता है या नहीं, ये तो पता नहीं। पूरा बॉलीवुड ड्रग्स की चपेट में है। वहीं एक्ट्रेस का तो भगवान ही मालिक है।
इसके आगे बाबा ने कहा इस्लाम में कोई शराब पी ले तो उसे कहते हैं कि वो नापाक हो गया, लेकिन जिन्ना दारू पीता था और वो मर गया..अच्छा हुआ। इस्लाम में शराब को लेकर सख्ती है तो वहां बीड़ी-सिगरेट का नशा काफी हावी हो गया है।
आपको बता दें आज पूरे देश में कोई पवित्र समाज है तो वो सिर्फ आर्य समाज ही है, जिसे मानने वाले किसी भी प्रकार का नशा नहीं करते। बाबा रामदेव ने सभा को आगे संबोधन करते हुए कहा आप तो ऋषियों के वंशज हैं, नशा क्यों नहीं छोड़ सकते।
बाबा रामदेव ने अपने बयान में कहा कि चुनाव आते ही कुछ राजनीतिक दल समाज को जातियों और पंथों में बांटने की कोशिश शुरू कर देते हैं। ओबीसी, दलित, आदिवासी, मुसलमान का गठजोड़ बनाने की कोशिश होने लग जाती है। साथ ही वो बोले कि यह कभी अपने मकसद में कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा सिर्फ आर्य समाज है, जो लोगों से कोई भेदभाव नहीं करता। और यहां सभी जातियां एक समान हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आर्य समाज देश को जातिमुक्त और समानतायुक्त बनाने की दिशा में काम कर रहा है। आर्य समाज लोगों को आचरण और चरित्र से लेकर हर तरह की दिव्यता को प्रदान करने में लगा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *