यंग दिखने के लिए मस्क खाते हैं यह दवा कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

admin
By admin
2 Min Read

रोचक– टेस्ला कम्पनी के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी है। उनके पास इतना पैसा है कि वह जो चाहे वह आसानी से हासिल कर सकते हैं। लेकिन कई लोगो के मन मे यह सवाल आता है कि आखिर एलन मस्क ऐसा क्या करते हैं कि उनकी उम्र 51 साल हो गई है। लेकिन वह बूढ़े नही हो रहे हैं।
आज हम आपके इसी सवाल का जवाब खोज लाए हैं। चुस्त दुरुस्त दिखने वाले एलन मस्क यंग दिखने के लिए एक दवाई खाते हैं। इस दवाई का नाम है वीगोवी है। इस दवा का नाम एलन मस्क ने खुद बताया है। अमेरिकी दवा नियामक कंपनी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने वीगोवी को वेट लॉस करने वाली दवा के तौर पर मंजूरी दी है।
वैसे तो आम तौर पर इस दवा का इस्तेमाल डायबिटीज के इलाज हेतु किया जाता है। लेकिन अब आज के दौर में इसका इस्तेमाल लोग वजन कम करने के लिए भी कर रहे हैं। यह दवा शरीर मे भूख पैदा करने वाले हार्मोन को कम करती है। इस दवा का जब आप नित्य सेवन करते हैं। तो आपको भूख नही लगती है। यह दवा 68 हफ्तों में करीब 15 से 20 फीसदी तक वजन को कम कर देती है. 
बताते चले इस दवा की महीने भर की खुराक की कीमत 1200 डॉलर यानी लगभग 98 हजार भारतीय रुपए बताई जाती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *