क्यों पानी की टँकी पर चढ़ गए राहुल गांधी

admin
By admin
2 Min Read

राजनीति– कांग्रेस इस समय जनता से जुड़ाव करने की कवायद में जुटी हुई है। लक्ष्य 2024 को ध्यान में रखते हुए दक्षिण में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस को दक्षिण के लोगो का भरपूर समर्थन मिल रहा है और राहुल गांधी की इस यात्रा के माध्यम से एक गम्भीर राजनेता के रूप में छवि विकसित की जा रही है।
वही इस समय सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल गांधी पानी की टँकी पर चढ़े दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को कांग्रेस के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है।
इस वीडियो में राहुल गांधी पानी की टँकी पर खड़े हैं और हाथ मे तिरंगा लिए उसे फहरा रहे हैं। तिरंगा को कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा से जोड़ रखा है। कांग्रेस की ओर से इस वीडियो को ट्वीटर पर शेयर किया गया और कैप्शन लिखा गया है कि सत्य अहिंसा मानवता का, शांति दूत बन जाए तिरंगा , हिन्द की गौरवगाथा गाता, सबसे ऊपर लहराए तिरंगा।
 

 

जाने यूजर की प्रतिक्रिया-

एक यूजर लिखता है कि सिर्फ़ एक्टिंग और फ़ोटो शूट कर लेने से कांग्रेस के प्रति लोगों का भरोसा नहीं जगने वाला है,
कांग्रेस को ज़िन्दा करना है प्रणव मुखर्जी,नरसिम्हा राव जैसे लीडर पैदा करो। राहुल बाबा को लोग कुछ समझते ही नहीं, वो सिर्फ़ मनोरंजन कर सकते है ऊलल ज़लुल बातो से।
वही एक अन्य यूजर लिखता है कि हाथ मे तिरंगा और पानी की टंकी में कांग्रेसी झंडा, दोहरी राजनीति, जनता भोली जरूर है मगर सब जानती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *