प्रियंका ने किया हिमाचल के लोगो से बड़ा वादा

admin
By admin
2 Min Read

देश– कांग्रेस सत्ता में वापसी हेतु हर सम्भव प्रयास कर रही है। एक ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से अपनी छवि गढ़ने और कांग्रेस को पुनः स्थापित करने की कवायद में जुटे हुए हैं। 
वही आज हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा अगर हिमाचल में हमारी सरकार आती है तो हम सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कर देंगे। 
उन्होंने कहा, अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो हम पहली ही कैबिनेट की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली के परिपेक्ष्य में फैसला लेंगे और युवाओं के रोजगार के परिपेक्ष्य में उन्हें नौकरी देने का फैसला लिया जाएगा।
उन्होंने कहा, “मैं आज यह कहना चाहती हूं कि हिमाचल प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तब पहले मंत्रिमंडल की बैठक में दो निर्णय होंगे. पहला, 1 लाख सरकारी पद जो खाली हैं वो भरे जाएंगे. कुल 5 लाख रोजगार मिलेगा जिसमें 1 लाख रोजगार पहले मंत्रिमंडल की बैठक में तय किए जाएंगे.”
“दूसरा, पुरानी पेंशन योजना पर भी उसी मंत्रीमंडल की बैठक में फैसला होगा. प्रदेश के दो लाख कर्मचारियों को उनका हक मिलेगा.”
इससे पहले प्रियंका गांधी सोलन की मां शूलिनी मंदिर भी गईं. सोलन रैली के साथ ही कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *