ममता ने बीजेपी पर छोटे अपने शाब्दिक बाण सुनाई खरी खोटी

admin
By admin
2 Min Read

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने तीखे हमलों से हमेशा ही बीजेपी को घयाल करने के लिए आतुर रहती है। वह कई बार यह दावा कर चुकी है कि देश की सरकारी एजेंसी अब बीजेपी के हाथ की कठपुतली बन गई है और बीजेपी उन्हें जिस तरह चाहे उस तरह नाच नचा रही है।
वही अब एक बार पुनः उन्होंने अपने शाब्दिक बाणों की बौछार बीजेपी पर की है। उन्होंने गांधी की प्रतिमा को दुर्गा पूजा में असुर के रुप में दिखाए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा वह घटना शर्मनाक है उसे माफ नहीं किया जा सकता है। आप गांधी को असुर के रूप में व्यक्त करते हैं क्या वास्तव में दुर्गा ने गांधी जैसे दिखने वाले असुर का वध किया था।
हमने इस मामले पर अपना ध्यान दिया पुलिस भेजी और प्रतिमा की वेशभूषा बदली गई। उस वक्त कुछ नही बोला मैंने क्योंकि पूजा का समय था एक भी बयान से विवाद बढ़ सकता था। लेकिन यह ठीक है क्या। आज जिस तरह से आप लोग सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। सत्ता जिस दिन आपके हाथ से जाएगी यह सरकारी एजेंसी आपके पीछे होंगी। आज यह लोग आपके समर्थन में है लेकिन कब तक रहेंगे। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *