वाशिंगटन में एक शख्स क्यों चिल्ला कर पाकिस्तान के वित्त मंत्री को बोला झूठा और चोर

admin
By admin
1 Min Read

विदेश– पाकिस्तान को अमेरिका के जिल्लत का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार अमेरिका के वाशिंगटन एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां एक शख्स उनपर भड़क उठा वह उन्हें चोर और झूठा कहकर संबोधित करने लगा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स इशाक को।झूठा कहता हुआ चला जा रहा है। इशाक अपने साथियों के साथ जाते हैं और उस व्यक्ति की ओर मुड़कर देखते हैं और कहते हैं तुम झूठे हो। तभी वह व्यक्ति पुनः इशाक पर वार करता है और कहता है कि तुम चोर हो और यह सुनकर उनके साथ मौजूद अधिकारी भड़क उठते है।
इशाक के साथ मौजूद अधिकारी उस शख्स को गाली देने लगते हैं और लोग इशाक को वहां से ले जाते हैं। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस शख्स का सम्बंध पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमराम खान से होने का दावा कर रहे हैं। लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नही हो पाई है कि इस शख्स का सम्बंध पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से है या नहीं..

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *