Bharat jodo yatra: चित्रदुर्ग जिले से शुरु हुई 34वें दिन की यात्रा, राहुल भी दिखे

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। कांग्रेस की “भारत जोड़ो” यात्रा मंगलवार (11 अक्टूबर, 2022) को अपने 34वें दिन में प्रवेश कर कर्नाटक में ही है और आज यह चित्रदुर्ग जिले के हरातीकोटे गांव से शुरु हुई है। वहीं इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा के लिए बड़ी संख्या में लोग शामिल भी हुए हैं। जिस रास्ते से यात्रा गुजर रही है, उसके दोनों ओर, छतों, घरों और दुकानों के बाहर बहुत भारी भीड़ जमा हो चुकी है।
मंगलवार को इस यात्रा में बच्चे भी नजर आए और कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस दौरान बच्चों का हाथ पकड़कर चलते दिखाई दिए। वहीं इससे पहले सोमवार को हिरयूर में भारी बारिश के बीच भी भारत जोड़ो यात्रा जारी रही थी। राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेसी लगातार पैदल यात्रा कर रहे हैं और इसे लोगों का भी खूब समर्थन मिला था।
कर्नाटक में यात्रा का आज 12वां दिन है और यहां पदयात्रा 21 दिनों के लिए जारी रहेगी। इस दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा भीं करेंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे। गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी यात्रा में शामिल हुई थीं लेकिन वह कुछ समय से स्वास्थ्य ठीक ना होने के चलते सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाएं हुए हैं।
इस पदयात्रा के दौरान की सोनिया गांधी की एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें वह राहुल गांधी के साथ चलती दिख रही थीं। यात्रा की एक और तस्वीर को भी काफी पसंद किया गया था, जिसमें राहुल गांधी अपनी मां के जूते के फीते बांधते दिखाई दे रहे थे।
कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे लेकर भी यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है। वहीं पार्टी ने योजना बनाई है कि पार्टी अगले कुछ महीनों में कर्नाटक में इसी तरह की तीन और यात्राएं भी आयोजित करेगी, ताकि प्रदेश की जनता के सभी वर्गों के लोगों तक यह पहुंच पाएं।
कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी आने वाले समय में और भी यात्राएं आयोजित की जानी है, जो प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों से हो गुजरेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *