दिमाग या काबिलियत के बलबते पर नहीं बल्कि आपनी बहादुरी के बलबूते पर हासिल होगी यह जॉब

admin
By admin
4 Min Read

जॉब – दुनिया में नौकरी की कमी नहीं है। आप अपनी काबिलयत के बलबूते पर अपनी मंजिल को हासिल कर ही लेते है। लेकिन कुछ जॉब्स ऐसी होती है जिनके बारे में हम सुनकर ही कांप जाते है। हमे लगता है पैसा इतना उपयोगी है क्या की लोग अपनी जाना जोखिम में डालकर इस जॉब को कर रहे है। लेकिन यह सच है की आज के समय में लोग पैसे के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते है। वही आज हम आपको बताने जा रहे है लंदन में निकली उस जॉब के बारे में जहां आपको अपनी बहादुरी दिखाने का पैसा मिलेगा। 
खबर है की लंदन की एक कम्पनी The Dungeons ने एक जॉब वैकेंसी निकली है इस जॉब के लिए आपको अपनी बहादुरी दिखानी पड़ेगी। इस जॉब को अब तक की सबसे कठिन जॉब में से एक बताया गया है क्योंकि आज तक हमने सुना है की जॉब के लिए हमे अपनी मेंटल स्थिति का परफॉर्मेंस दिखाना पड़ता है। 
बता दें ब्रिटेन की राजधानी लंदन, ब्लैकपूल, एडिनबर्ग और योर्क में मौजूद The Dungeons एक तरह का भूतिया महल जैसा है. इसे भूतो का गढ़ कहा जाता है यहां लोग अपने भूतिया किरदार से लोगो का मनोरंजन करते है और लंदन के इतिहास को दिखाते है ,वहीं, कंपनी को अपने इन शो के लिए एक ऑफिशियल ‘स्केयर टेस्टर’ की जरूरत है, जिसका काम ये सुनिश्चित करना है कि देशभर में चल रहे शो में शामिल होने वाले लोग ज्यादा से ज्यादा डर सकें. कंपनी का मकसद अपने शो को ज्यादा रोमांचक बनाने का है.
जाने क्या होगा टेस्ट –
ऑफिशियल स्केयर टेस्टर को ब्रिटेन में मौजूद The Dungeons की टूरिस्ट ब्रांचों पर भेजा जाएगा. हैलोवीन के मौके पर होने वाले शो के लिए वह अपने डर को रिकॉर्ड करेगा. उसे चार The Dungeons साइट पर जाना होगा और हर जगह से डरने के एक एक्सपीरियंस का टेस्ट करना होगा. एडिनबर्ग में चुने जाने वाले व्यक्ति को ‘Dinner of the Dead event’ का टेस्ट करना होगा. यहां पर पर्यटकों को एक पारंपरिक भोज के लिए बुलाया जाएगा, लेकिन माहौल को इतना डरावना बना दिया जाएगा कि भूतों और इंसानों के बीच का पता लगाना बहुत मुश्किल होगा.
लंदन में स्केयर टेस्टर शहर की सबसे भूतिया इमारत में भेजा जाएगा. यहां एक ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें प्रेत आत्माओं को वश में किया जाएगा. योर्क में भी कुछ ही तरह का कार्यक्रम किया जाएगा. वहीं, ब्लैकपूल में ग्रीम रीपर पर आधारित शो होगा, जिसमें एक व्यक्ति हथियार के साथ लोगों के बीच जाएगा और उन्हें डराएगा. कुल मिलाकर स्केयर टेस्टर को ये सुनिश्चित करना है कि जितने भी शो होने वाले हैं, वो इतने डरावने हों कि लोगों की रूह कांप जाए. लेकिन इसके लिए पहले उसे खुद इन्हें देखकर इसके डरावने होने को सुनिश्चित करना होगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *