आदिपुरुष के खिलाफ हुआ जबरदस्त प्रदर्शन, कलाकारों के फूंके गए पुतले

admin
By admin
2 Min Read

मनोरंजन– साउथ सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म आदिपुरुष का टीजर जैसे ही रिलीज हुआ। वह विवादों में घिर गया। लोगो ने इस फ़िल्म के एनिमेशन का सोशल मीडिया पर।खूब मजाक बनाया। वही आदिपुरुष में रावण की भूमिका निभा रहे सौंफ अली खान को लोगो की आलोचनाओ का सामना करना पड़ रहा है।
लोगो का कहना है कि ओम राउत की इस फ़िल्म में जिस तरह से रामायण के किरदारों को प्रस्तुत किया गया है यह चिन्ता की बात है। रावण एक ब्राह्मण था उसका हेयर स्टाइल, ड्रेसिंग जिस प्रकार का दिखाया गया है वह एक विशेष समाज को फोकस कर रहा है। इसी तरह हनुमान के फेस को देखकर यह प्रतीत होता है रामायण के किरदारों को मुस्लिम लुक देने की कोशिश की गई है।
वही अब इस फ़िल्म को लेकर विवाद सोशल मीडिया से सड़कों पर उतरने लगा है। खबर है की वाराणसी की सड़कों पर फ़िल्म आदिपुरुष को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया है।भारतीय अवाम पार्टी के महिला पुरुष कार्यकर्ताओ ने सड़को पर प्रभास की फिल्म का और फिल्म के कलाकारों का पुतला फूंका है. विरोध करने वाले लोगों को कहना है कि ये फिल्म भारत को तोड़ने के लिए बनाई गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *