अब नीतीश कुर्सी भी छोड़ दे तब भी मैं उनके साथ नही खड़ा होऊंगा- प्रशांत किशोर

admin
By admin
1 Min Read

राजनीति– प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के खिलाफ धावा बोल दिया है और साफ तौर वह यह कह दिया है कि वह किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार का साथ नही देंगे। प्रशांत किशोर जन सुराज अभियान के तहत बिहार की अपनी 3500 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पर हैं।
इसी दौरान उन्होंने नीतीश कुमार को बड़ा झटका दिया है और उनके मंसूबो पर पानी फेर दिया है। जहां एक ओर नीतीश कुमार की यह इच्छा थी की प्रशांत किशोर उनके साथ आ जाएं। वही प्रशांत किशोर ने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया है और कहा है अगर नीतीश कुमार यह भी कह दें की वह अपनी कुर्सी छोड़ रहे हैं। तब भी मैं उनके साथ नही जाऊंगा।
जानकारी के लिए लिए बता दें बता दें कि 45 साल के प्रशांत किशोर को सीएम नीतीश कुमार ने 2018 में जेडीयू में शामिल किया था और कुछ ही हफ्तों में उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर पदोन्नत कर दिया गया था. हालांकि, संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) विवाद को लेकर कुमार के साथ तकरार के कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *