जाने क्यों हांगकांग दे रहा है पांच लाख एयर टिकट मुफ़्त

admin
By admin
1 Min Read

विदेश– कोरोना के भीषण तांडव के कारण हांगकांग का पर्यटक क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। लोग हांगकांग घूमने नही जा रहे। वही अब अपने पर्यटन को सुधारने के लिए हांगकांग ने बड़ी पहल की ओर पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अब यह पांच लाख एयर टिकट मुफ़्त में देगा।
बता दें अब हांगकांग की स्थिति ठीक है। हांगकांग ने कोविड नियमो को वापस ले लिया है। हांगकांग लगातार अपने व्यापार को बढाने की कोशिश कर रहा है और अपने एयरलाइंस को पुनः पहले की तरह संचालित करने की कवायद में जुटी है।
हांगकांग पर्यटन बोर्ड के कार्यकारी निदेशक डेन चेंग ने कहा, हवाईअड्डा प्राधिकरण एयरलाइन कंपनियों के साथ व्यवस्था को अंतिम रूप देगा. जब सरकार यात्रियों के लिए सभी कोविड -19 प्रतिबंधों को हटा देगी, तो हम मुफ़्त हवाई टिकट के लिए प्रचार अभियान शुरू करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *