कांग्रेस नेता ने राष्ट्रपति के लिए उपयोग किये आपत्तिजनक शब्द

admin
By admin
2 Min Read

राजनीति– कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर आपत्तिजनक शब्दो का प्रयोग किया है। उनके इस बयान पर बीजेपी भड़क उठी है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने उनके बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि जिस प्रकार के शब्द कांग्रेस नेता ने राष्ट्रपति के लिए उपयोग किये हैं यह आपत्तिजनक है।
संबित पात्रा ने कहा, कांग्रेस नेता के द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए जिस प्रकार के शब्दों का प्रयोग किया गया है। यह चिंताजनक है। लेकिन कांग्रेस के लिए यह आम बाद है। कांग्रेस नेता के मुख से हम पहले भी ऐसा सुन चुके हैं। इससे पहले, अधीर रंजन चौधरी जी ने किया…वो भी हमने सुना है।
उन्होंने आगे कहा, यह सब कही न कही कांग्रेस की ओछी मानसिकता का प्रदर्शन करता है। यह बताता है कि कांग्रेस आदिवासी विरोधी है। कांग्रेस को इस बात के लिए माफी मांगनी चाहिए।
इसके साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग ने उदित राज को नोटिस भेजकर इस मामले में माफ़ी मांगने को कहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, देश की सर्वोच्च शक्ति और एक महिला, जो अपनी अथक मेहनत से इस पद पर पहुंची है, के ख़िलाफ़ एक बेहद आपत्तिजनक बयान है. डॉ उदित राज को इस अपमानजनक बयान के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *