नीतीश को लेकर बड़ी बात बोल गए प्रशांत किशोर

admin
By admin
2 Min Read

राजनीति– नीतिश कुमार ने बीजेपी का दामन छोड़कर न सिर्फ अलग सरकार बनाई है। बल्कि नीतीश कुमार ने अब बीजेपी के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। वह विपक्ष को एकजुट करके केंद्र से बीजेपी को उखाड़ फेंकना चाहते हैं। वही अभी हाल ही के दिनों में यह खबर तूल पर थी की रणनीतिकार प्रशांत किशोर नीतीश के साथ आने वाले हैं।
लेकिन अब प्रशांत किशोर ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा हां यह सच है की नीतीश कुमार ने ऑफर किया था मैं उनके साथ मिलकर आगामी चुनाव पर काम करूँ। लेकिन उनके प्रस्ताव को मैंने ठुकरा दिया है। क्योंकि वह मुख्यमंत्री बनके अब ज्यादा चतुर हो गए हैं।
उन्होंने कहा साल 2014 में जब वह लोकसभा चुनाव हारे थे। तब उन्हें हमारी याद आई थी वह दिल्ली आए थे। हमने महागठबंधन के माध्यम से उन्हें सत्ता तक पहुंचाया। लेकिन अब वह हमें ही ज्ञान दे रहे है। उन्होंने बुलाकर कहा आप हमारी पार्टी का नेतृत्व करिए लेकिन हमारी ओर से न था। क्योंकि अब यह नही हो सकता है।
वही कई लोग यह जानना चाहते हैं कि मुझे पैसा कहा से मिल रहा है। मैं कैसे आज भी स्थापित हूँ उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि मैंने दलाली नही की है। अपनी मेहनत के बलबूते पर खुद को स्थापित किया है और यह पैसा मेरी बुद्धि और ज्ञान की देन है न की दलाली की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *