इस लड़की की भविष्यवाणियां हुईं सच, लोग बोले 21वीं सदी की Baba Vanga

admin
By admin
2 Min Read

Baba Vanga Predictions: बुल्गारिया (Bulgaria) में जन्मीं बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां अक्सर चर्चा में बनी रहती है और अब तक उनकी कई भविष्यवाणियां सच भी साबित हो चुकी हैं। 
वहीं अब बाबा वेंगा की तरह ही एक लड़की सामने आई है, जो भविष्यवाणी कर रही है और वो सच भी हुईं हैं। 19 साल की लड़की का नाम हैना कैरोल है (Hannah Carroll) जिस ने साल 2022 के लिए 28 बड़ी भविष्यवाणियां की थी, जिनमें से अब तक 10 सच भी साबित हुई हैं।
अमेरिका के मैसाचुसेट्स की रहने वाली हैना कैरोल (Hannah Carroll) की उम्र मात्र 19 साल है, लेकिन वह अपनी भविष्यवाणियों के कारण चर्चा में रहती हैं। हैना कैरोल ने साल 2022 की शुरुआत में ही क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन की भविष्यवाणी कर दी थी, जो सच भी साबित हुई है। वहीं इस साल जनवरी में हैना द्वारा की गई भविष्यवाणियों में किम कर्दाशियन का ब्रेकअप, हैरी स्टाइल और बियोंसे का नया एल्बम, रिहाना और प्रियंका चोपड़ा का मां बनना भी शामिल है।
डेली स्टार की रिपोर्ट की माने तो, 19 साल की हैना कैरोल (Hannah Carroll) की ज्यादातर भविष्यवाणियां पॉप कल्चर या फिर सिनेमा इंडस्ट्री से जुड़ी है, जिन पर आने वाले समय में नजर रखना उचित हैं। वहीं हैना की 2022 को लेकर की गई भविष्यवाणियों की लिस्ट में केंडाल जेनर की सगाई, हेली बीबर का प्रेग्नेंट होना, टायलर स्विफ्ट की शादी या सगाई का ऐलान, वन डायरेक्शन बैंड का रियूनियन भी शामिल रहा है।
आप जानते ही होंगे कि बुल्गारिया की बाबा वेंगा (Baba Vanga) ने 20वीं सदी में कई भविष्यवाणी की थी और अब लोग हैना कैरोल (Hannah Carroll) को 21वीं सदी की बावा वेंगा कहकर संबोधित कर रहे हैं, जो अब तक कई सच भविष्यवाणियां कर चुकी हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *