अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 6 साल का मासूम गला रेत कर की हत्या

admin
By admin
2 Min Read

देश– अंधविश्वास कैसा भी हो उसका परिणाम घातक ही सिद्द होता है। हमने कई बार सुना होगा की लोग अपने अंधविश्वास के कारण किसी को भी मौत के घाट उतार देते हैं। वही अब खबर दिल्ली के लोधी नगर इलाके की है जहाँ अंधविश्वास के कारण एक बच्चे की गला रेत कर हत्या का मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के लोधी नगर इलाके में 2 युवकों ने बलि के नाम पर एक 6 साल के मासूम का गला रेत दिया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों की पहचान विजय और अजय कुमार के रूप में हुई है। वही बच्चे के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया एक अक्टूबर की रात को लोधी कॉलोनी के सीआरपीएफ मुख्यालय के अंदर कुछ मजदूर भजन कीर्तन का कार्यक्रम कर रहे थे। इस कार्यक्रम से एक बच्चा गायब हो गया। लोगो ने बच्चे की तलाश शुरू की तो देखा एक झुग्गी से खून बह रहा था।
लोग फटाक से उस झुग्गी के अंदर घुस गए और अंदर का दृश्य देखकर हक्का बक्का रह गए। दोनो आरोपी बच्चे का शव छुपाने की कोशिश में लगे हुए थे। लोगो ने आरोपियों को पकड़ लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जिस समय आरोपियों को हिरासत में लिया उस समय वह दोनो नशे की हालत में थे। 
पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों ने यह बयान दिया है कि वह भगवान को खुश करना चाहते थे। भगवान को खुश करने के लिए उन्होंने बच्चे की बलि दी है। आरोपियों के बयान से साफ है कि अंधविश्वास के चलते बच्चे को अपनी जान गवानी पड़ी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *