फुटबॉल मैच के दौरान भड़की हिंसा, 127 की मौके पर मौत तो इतने हुए घायल

admin
By admin
2 Min Read

 

इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान हिंसा भड़क गई।  वहीं इस हिंसा में 127 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल भी हुए। वहीं इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है।

आपको यह भी बता दें कि शनिवार को इंडोनेशिया में भारी हिंसा के दौरान 127 लोगों की मौत हुई है। वहीं बताया यह जा रहा है कि ये हिंसा एक फुटबॉल मैच के दौरान भड़क उठी साथ ही इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे है।

आपको बता दें कि इस हिंसा में फैंस ने कई खिलाड़ियों पर अटैक कर दिया और सुरक्षाकर्मी पर भी हमला बोला वहीं सुरक्षाकर्मी भी लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ रहे थे, पर फिर भी भीड़ काफी ज्यादा थी जिस कारण कन्ट्रोल करने में बहुत दिक्कत हो रही थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच एक मैच चल रहा था। इसमें अरेमा की टीम हार गई जिससे फैंस काफी नाराज भी हो गए और गुस्से में आकर बड़ी संख्या में मैदान की तरफ दौड़ने भी लगे।

इस हिंसा के कई वीडियो सामने आ रहे है जिसमें फैंस को हिंसा करते हुए भी देखा गया है। वहीं इतना ही नहीं दावा यह भी है कि फैंस मैदान में घुसते ही खिलाड़ियों पर हमला भी करने लगे और वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी पर चीजें फेंकने लगे।

वहीं शुरुआती जांच में यह पता चला है कि इम मौत के पीछा का कारण मारपीट, भगदड़ और दम घुटना रहा। वहीं बताया यह भी जा रहा है कि भारी संख्या में वहां अफरा-तफरी हुई जिस कारण ये कई जाने भी गई है। मरने वालो में दो पुलिसकर्मी भी शामिल है।

इसके अलावा हिंसा में लगभग 180 लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *