हैदराबाद– जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने गैंग रेप के पांच आरोपियों में से चार को बालिग करार दिया है। वही एक आरोपी को सीसीएल (चाइल्ड कॉन्फ्लिक्ट विद लॉ) की प्रक्रिया में रखा गया है।
जिस नाबालिग को चाइल्ड कॉन्फ्लिक्ट विद लॉ की प्रकिया में रखा गया है। वह एआईएमआईएम प्रमुख असुद्दीन की पार्टी के विधायक का बेटा है।
मामला मई महीने का है। जब 5 अभियुक्तों ने एक महिला को पब में घर छोड़ने का ऑफर किया था। वही जब वह लोग महिला को घर छोड़ने गए तो पांच लोगों ने कार में महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था।
महिला ने इस मामले में चार्ज शीट दाखिल की गई थी। कार्यवाही के आधार पर पांच में से 1 आरोपी को पहले ही बालिग घोषित कर दिया गया था।
वही अब चार आरोपियों में से 3 और को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने बालिग करार दिया है और एक आरोपी को चाइल्ड कॉन्फ्लिक्ट विद लॉ की प्रकिया में रखा गया है।
