गांधी जयंती से पहले संयुक्त राष्ट्र में दिखी गांधी की झलक, दिया बड़ा सन्देश

admin
By admin
2 Min Read

देश– कल गांधी जयंती है। भारत समेत विदेशों में गांधी जी को बड़े ही सम्मान के साथ याद किया जाता है। वही आज संयुक्त राष्ट्र में गांधी जयंती के एक दिन पहले गांधी जी की झलक दिखी है। गांधी जी यहां शिक्षा का संदेश देते दिखाई दिए हैं।

जानकारी के लिए बता दें संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया था। इस डिस्कशन के दौरान होलोग्राम प्रोजेक्टर के माध्यम से महात्मा गांधी की झलक दिखाई गई।
इसका आयोजन शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में भारत के कार्यालय और महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ एजुकेशन फॉर पीस एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट (MGIEP) ने किया है।
बता दें 2 अक्टूबर को सिर्फ गांधी जयंती ही नहीं अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है। साल 2007 में अहिंसा दिवस को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने प्रस्ताव पारित किया था। 
संयुक्त राष्ट्र ने प्रस्ताव पारित करते हुए कहा, इस दिन शिक्षा और सार्वजनिक जागरूकता के जरिए अहिंसा का संदेश दिया जाएगा। इस प्रस्ताव का उद्देश्य पूरे विश्व में शांति, सहिष्णुता, समझ और अहिंसा की भावना बनाए रखना था।

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *