करांची में हुई गोलीबारी चीनी नागरिक की गई जान, मचा हंगामा

admin
By admin
2 Min Read

विदेश– पाकिस्तान अपनी नीतियों और देश मे हो रहे आम नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर चर्चा में रहता है। पाक में कोई भी व्यक्ति सुख की जिंदगी नही जी रहा है। आम नागरिक रोटी को तरस रहे हैं। हिंदूओ का पाकिस्तान में खूब शोषण हो रहा है। वही अब खबर है कि पाकिस्तान के शहर करांची में एक डेंटल क्लीनिक पर हमला हुआ है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस हमले में 1 चीनी व्यक्ति की मौत हो गई है और 2 नागरिक इस हमले में गंभीर रूप से घयाल हुए हैं। पाकिस्तान की पुलिस का कहना है कि जो घटना करांची से सामने आई है यह कोई हादसा नही है यह टारगेट किलिंग है।
स्थानीय लोगो के मुताबिक घटना कराची के व्यस्त इलाके एम्प्रेस मार्केट में पारसी डिस्पेंसरी के पास हुई है.सभी लोग अपने काम मे व्यस्त थे। तभी अचानक से काम कर रहे लोगो पर गोलियां चलाई गई और इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जो व्यक्ति मरा है वह पाकिस्तान मूल का चीनी नागरिक हैं।
पुलिस ने दावा किया है कि हमलावर ने किसी भी स्थानीय पाकिस्तान के व्यक्ति को नुकसान नही पहुँचाया है। वह उर्दू बोल रहा था। संभावना है कि वह बलूच था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस मामले की छानवीन कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *