देश– अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार पुनः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर वार किया है। उन्होंने कहा, अंकिता भण्डारी की हत्या का कारण है उसकी न। लड़की ने गलत काम करने से इनकार किया उसे मौत की सजा मिली। बीजेपी और उनकी मूल संस्था आज भी महिलाओं को ऑब्जेक्ट के तौर पर देखते है।
उन्होंने आगे कहा, जिस तरह से अंकिता भण्डारी की हत्या की गई यह घृणा का प्रदर्शन कर रही है यह वास्तव में शर्मनाक घटना है। एक बीजेपी नेता जिसके पास होटल है उसका बेटा महिला को गलत काम करने के लिए मजबूर करता है। वह उसे मैसेज करता है उसके फोन में मैसेज है।
सबूत है। वह लड़की को 10 से 15 हजार रुपये में बरगलाना चाहते हैं। वह उसे ऑफर दे रहे हैं। लेकिन जब हमारी बहन ने गलत काम करने से इनकार कर दिया तो उसे मौत की नींद सुला दिया गया। उन्होंने आगे कहा, जो भी देश महिलाओं को नीचा देखता है उन्हें पुरुषों के बराबर नही समझता। वह बर्बाद है उसका विकास नही हो सकता।
जानकारी के लिए बता दें 19 वर्षीय अंकिता का शव शनिवार को ऋषिकेश के पास चिल्ला नहर से बरामद किया गया था. वो पौड़ी गढ़वाल के वनंतारा रिसॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम कर रही थी, जिसका मालिक बीजेपी से बर्खास्त नेता और उत्तराखंड के पूर्व मंत्री विनोद आर्य का बेटा पुलकित आर्य है।
