देश– पीएफआई को 5 साल के लिए बैन कर दिया है। PFI के बैन पर बीजेपी के नेता लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसे देश के लिए उठाया गया सराहनीय कदम बता रहे हैं। वही लालू प्रसाद यादव ने PFI बैन के बाद कहा है कि आरएसएस पर भी बैन लगना चाहिए।
वही अजमेर दरगाह के दीवान ज़ैनुल आबेदीन अली ख़ान ने पीएफ़आई पर लगे बैन को सही ठहराया है और मोदी सरकार के इस निर्णय की सराहना की है। उन्होंने कहा मोदी सरकार का यह फैसला कानून के नियमो के मुताबिक आतंक पर नकेल कसने के लिये लिया गया है। यह सराहनीय है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार ज़ैनुल आबेदीन ने कहा, समाज को इस निर्णय को सकारात्मक रूप से देखना चाहिए और इसका स्वागत करना चाहिए। क्योंकि आतंक पर लगाम लगाने के लिये यह आवश्यक था। यह देश हित की बात है।
जब देश सुरक्षित होगा तब हम सब सुरक्षित होंगे। देश सबसे बड़ा है देश से ऊपर कुछ भी नही है। सभी हो देश हित के लिए कदम उठाने चाहिए और देश हित मे आए फसलों का समर्थन करना चाहिए।
वही अगर कोई इस देश को तोड़ने, यहां की एकता और संप्रभुता को तोड़ने की बात करता है, देश की शांति बिगाड़ने की बात करता है, तो उसे यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है।
PFI एक ऐसी संस्था है जिसको लेकर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने की खबरे मिली है। यह देश हित में है। उन्होंने यह भी कहा की 2 साल पहले उन्होंने सरकार को पीएफ़आई पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।
जाने क्या बोली साध्वी प्राची-
हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने कहा है कि पीएफ़आई पर मोदी सरकार की कार्रवाई सही है और इस संगठन के ख़िलाफ़ कड़ी से कार्रवाई करनी चाहिए।
