खुदाई के दौरान शख्स को मिला सोना, बदल गई किस्मत

admin
By admin
2 Min Read

Treasure Found during Planting: एक किसान पौधा लगाने के लिए जमीन को खोद रहा था तभी उसका कुदाल किसी शख्त चीज से टकराने लग गया। तब उसने अपने बेटे को बुलाया और दोनों ने तीन महीने तक उस जगह पर जमकर खुदाई की।
इस खुदाई के बाद उनके हाथ एक बेश कीमती धरोहर लगी। एक्सपर्ट का यह दावा है कि यह उस इलाके में मिला अब तक का सबसे बड़ा पुरातात्विक खजाना बन चुका है।
आपको बता दें कि यह मामला गाजा का है। जहां फिलिस्तीनी किसान को बीजान्टिन-युग का एक अलंकृत मोजेक भी मिला है। इस खोज की वजह से पुरातत्व विभाग के लोग काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
आपको ये भी बता दें कि जिस इलाके में यह मोजेक मिला है वहां हमेशा इजरायल और फिलिस्तीनी के बीच संघर्ष का खतरा बना हुआ है। इसलिए इस पुरातात्विक ने खजाने की सुरक्षा की चिंता भी जताई है।
आपकों बता दें कि गाजा के जिस इलाके में यह मोजेक मिला है वह इजरायल के बॉर्डर से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर है। मोजेक फ्लोर पर बीस्ट्स और पंछियों के 17 आइकोनोग्राफीज हैं। वहीं खास बात यह है कि यह मोजेक अभी भी काफी अच्छी कंडीशन में है।
जिस किसान की जमीन पर यह मोजेक फ्लोर मिला है उन्होंने इस बेशकीमती खजाने को टीन की शीट्स से ढक कर रख दिया है। किसान ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस अनोखे खोज की रक्षा करने के लिए सरकार की तरफ से मुआवजा भी मिलेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *