इन तीन लोगों पर अगर किया विश्वास तो जिंदगी हो जाएगी नाश

admin
By admin
2 Min Read

आध्यत्मिक– अगर आप अपने जीवन मे खुश रहना चाहते हैं और आपको लगता है कि आपके अथक प्रयास के बाद भी दुख आपका पीछा नही छोड़ रहा है। तो आपको अपने जीवन को सही ढंग से चलाने के लिये कुछ विशेष नीति नियमों को अपनाना चाहिए।

क्योंकि चाणक्य नीति के अनुसार इस सम्पूर्ण संसार मे सुख केवल उसी व्यक्ति को मिलता है। जो अपने जीवन को अनुशासित और नियमबद्ध तरीके से जीता है। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी चीजो के बारे में जिनसे आपको हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। अगर आप अपने जीवन मे इन चीजो से दूरी बना लेते हैं तो आपके जीवन के कष्ट मिट जाते हैं।

जाने किन चीजों से रखनी चाहिए दूरी

शस्त्र धारी-

अगर आपका कोई मित्र शस्त्र रखता है तो आपको उससे थोड़ी दूरी बनाकर रखनी चाहिए। क्योंकि यह लोग बिना सोच विचार किये निर्णय लेते हैं। लोगो को नुकसान पहुंचाते है और कभी भी किसी पर हमला कर सकते हैं।

शांत स्वाभाव- 

अगर आपका कोई मित्र शान्त स्वभाव का है तो आपको उससे भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए। क्योंकि ऐसे लोगो काफी खतरनाक होते हैं। यह बिल्कुल नदी की तरह होते हैं। जिस प्रकार नदी की गहराई का अंदाजा नही लगाया जा सकता है ठीक उसी प्रकार इन लोगो के छल कपट को पहचानना मुश्किल होता है। यह लोग कब आपको धोखा दे देंगे आपको आभास भी नही होगा।

पैसे वाले लोग-

अगर आपका कोई मित्र खूब धनवान है तो आप कभी भी उसपर आंख बंद करके भरोसा न करे। इस तरह के लोग सिर्फ अपना स्वार्थ देखते है और जब इन्हें जरूरत होती है तब यह आपका फायदा उठा लेते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *