प्लेन में कैसे घुसा फेरीवाला, हैरान हो गए लोग

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क।  हम किसी भी टूर पर जाते हैं या यात्रा कर रहे होते हैं तो बसों और ट्रेनों पर अकसर फेरीवाले हमको दिखाई देते साथ ही ये फेरीवाले अपने अजीबोगरीब बोलने की स्टाइल से सबका ध्यान अपनी ओर खींचने में माहिर होते हैं। पर हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक फेरीवाले को देखकर लोग काफी हैरत में पड़ गए क्योंकि यह फेरीवाला एक प्लेन में सेब बेच रहा होता है। 

वीडियो में आदमी लोगों की सीट पर जा जाकर सेब लेने के लिए कहता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक हैंडल से शेयर किया गया है जिसमें यह दिख रहा है कि एक लड़का प्लेन के अंदर सेब बेच रहा होता है और वह लोगों की सीट पर जा जाकर सेब लेने के लिए कहता है। वहीं जब इस वीडियो की सच्चाई लोगों को पता चलती है तो लोग समझ गए कि सच्चाई कुछ और है वहीं दिख कुछ और रहा है।

असल में यह लड़का ना ही फेरीवाला है और ना ही प्लेन में सेब बेचने आया हैं। यह लड़का सेब बेचने की सिर्फ एक्टिंग कर रहा होता है और अपने परिवार के ही कुछ सदस्यों के साथ यह ऐसा कर रहा है क्योंकि यह प्लेन चल रहा होता है। वहीं शायद ऐसा भी हो सकता है कि यह प्राइवेट प्लेन है जिसकी बुकिंग इन्हीं लोगों ने खुद करा रखी हो और मनोरंजन के लिए ऐसा कर रहें हैं। 

https://www.instagram.com/reel/Ch9XAZ0rV30/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *