Attack on Pakistan Army: आतंकवाद का गढ़ माना जाने वाला पाकिस्तान जिसने आतंकियों को जन्म दिया उसे अंदाजा भी नहीं था कि यही आतंकी एक दिन उसके लिए सबसे बड़ी परेशानी बनने वाले हैं।
आज ये आतंकि इतने बड़े नासूर बन चुके हैं कि पाकिस्तान बुरी तरह उसमें उलझ ही गया है। वहीं आर्थिक तंगी और बाढ़ से जूझ रहे इस मुल्क में आतंक सिर चढ़ कर बोल भी रहा है। वहीं अब आतंकी पाकिस्तान को ही दो टुकड़े में बांधना चाहते हैं।
इसी बीच एक बड़ी खबर यह भी आ रही है कि, पाकिस्तानी सेना का विमान (Attack on Pakistan Army) एक हमले में मार गिराया गया है साथ ही इस हमले में टॉप के दो अधिकारियों समेत 6 पाकिस्तानी सैनिकों (Attack on Pakistan Army) की मौत भी हो गई है। आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि पाकिस्तानी सेना पर ये हमला किसने किया होगा?
वहीं पाकिस्तान की सेना के दो मेजर रैंक के अफसरों समेत 6 सैन्य अधिकारियों की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई है। साथ ही बता दें कि ये घटना सोमवार सुबह बलूचिस्तान के हरनाई इलाके में हुई जो पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर की ओर से बताया गया है वहीं हादसे में मरने वाले सैनिकों में दो पायलट भी हैं।
आपकों बता दें कि बलूचिस्तान में बीते दो महीने के अंदर ये दूसरी बार हुआ है जब सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। इससे पहले अगस्त में भी ऐसी घटना हो चुकी थी। तब हेलिकॉप्टर क्रैश की जिम्मेदारी बलूचिस्तान के विद्रोही संगठन ने अपने सर ली थी। ऐसे में इस घटना को लेकर भी संदेह जताया गया है कि विमान पर बलूचिस्तान के विद्रोही संगठन ने ही टारगेट क्यों किया है।
