सरकारी बिल्डिंग के लिए मंदिर दें 1 करोड़ रुपए, सरकार के इस फैसले के बाद हुआ हंगामा

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। तेलंगाना के वारंगल में राज्य सरकार के बंदोबस्त विभाग (Endowment Department) ने एक ऐसा आदेश जारी किया जिसने सबको चौका दिया है और इस आदेश से हंगामा भी मच गया है।

वहीं अपने कार्यालय के तीन मंजिला निर्माण के लिए बंदोबस्त विभाग के अतिरिक्त आयुक्त ई श्रीनिवास राव (E Srinivas Rao) ने तीन मंदिरों को एक-एक करोड़ रुपए का योगदान भी देने को कहा है। इसी कड़ी में सामने आने वाली एक रिपोर्ट में यह बताया गया है कि खबर है कि इस आदेश में वारंगल में भद्रकाली मंदिर, काजीपेट टाउन के मदिकोंडा गाँव में श्री सीतारामचंद्र स्वामी मंदिर और मुलुगु जिले के मेदारम गाँव के सम्मक्का-सरलम्मा जतारा आयोजकों का उल्लेख मिलता है।

साथ ही तीनों संस्थाओं को बंदोबस्त विभाग के उपायुक्त के नाम से एक ज्वॉइन्ट बैंक अकाउंट खोलने और उसमें राशि जमा करने के लिए भी कहा गया है। इसी के साथ प्रत्येक मंदिर से एक करोड़ का योगदान देने को कहा गया है।

आपको बता दें कि भद्रकाली सेवा समिति के आयोजकों (Bhadrakali Seva Samithi Organizers) बी सुनील और बी वीरन्ना ने बंदोबस्त विभाग के इस फैसले का कड़ा विरोध किया है। वहीं इस तरह मेट्टू गुट्टा विकास समिति के सदस्यों ने भी राज्य सरकार के फैसले पर आपत्ति जताई है। साथ ही केवल यही नहीं बल्कि जनजातीय नेताओं ने वारंगल में बंदोबस्ती कार्यालय की तीन मंजिलों के निर्माण के लिए मंदिर के फंड से राशि माँगे जाने को गलत बताया है। वहीं इसके अलावा जनता का भी यही सवाल है कि सरकारी बिल्डिंग बनाने के लिए 1-1 करोड़ क्यों दें हिन्दू धर्म से जुड़े मंदिर ?

वहीं अगर ​​भद्रकाली मंदिर के बारे में बात करें तो पिछली शताब्दियों में बहुत लूटपाट और क्षति का सामना करने के बाद, मंदिर को साल 1950 के दशक में एक उत्साही भक्त और कुछ परोपकारी संपन्न व्यापारियों द्वारा बहाल भी किया गया था। साथ ही आपको यह बता दें कि 1950 में, गुजराती बिजनेस मैन श्री मगनलाल के साथ देवी उपासक श्री गणेश राव शास्त्री द्वारा भद्रकाली मंदिर का जीर्णोद्धार भी कराया गया था।

वारंगल के इस भद्रकाली मंदिर को दक्षिण भारत के स्वर्ण मंदिर के रूप में जाना जाता है। दूसरी ओर मंदिर की चालुक्य शैली की वास्तुकला भी प्रशंसनीय है। साथ ही मंदिर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय एक सुनहरा रंग धारण करता है, इसलिए, इसे ‘दक्षिण भारत का स्वर्ण मंदिर’ कहा जाता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *