Technology – टेस्ला कम्पनी के सीईओ एलन मस्क ने यह घोषणा की है कि वह अपनी कम्पनी की सैटेलाइट सेवा स्टारलिक की शुरुआत करने जा रहे हैं। एलन मस्क ने यह घोषणा अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के ट्वीट के बाद की है।
विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि अमेरिका की सरकार ईरानियों के लिए इंटरनेट की आजादी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इससे सूचनाओं के आदान प्रदान में आसानी होगी। अमेरिका की ओर से यह आदेश जारी किया गया है कि वह ईरान पर प्रतिबंध होने के बाद भी वहां के लोगो को इंटरनेट सेवाएं मुहैया करवाएगा।
इस बात की पुष्टि रॉयटर्स अखबार ने की है। अमेरिका ने यह फैसला तब लिया है जब ईरान में हिजाब को लेकर विवाद चल रहा है। एक 22 साल की महिला की मौत पुलिस हिरासत के दौरान हो गई है। जिसके बाद महिलाएं ईरान की सड़कों पर उतर आई है और जगज जगह हिजाब जलाए जा रहे हैं।
ट्रेजरी विभाग के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया, स्टारलिंक को लेकर हमारी समझ ये है कि जो सर्विस वो उपलब्ध करा रहे हैं वो कमर्शियल ग्रेड की है। जरनल लाइसेंस में हार्डवेयर शामिल नहीं होगा। तो अगर वो इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उन्हें वित्त विभाग से अनुमति लेनी होगी।
वही विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बाद में बताया कि अगर कोई कंपनी सामान्य लाइसेंस में निर्धारित मानकों को पूरा करती है तो बिना किसी अतिरिक्त अनुमति के वो सर्विस प्रोवाइड कर सकती है। अभी तक अमेरिका के इस बयान को लेकर ईरान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नही आई है।
