मदरसे की रेत में मिला 11 साल के मासूम समीर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

admin
By admin
2 Min Read

देश-हरियाणा के एक मदरसे में 11 साल के बच्चे की लाश मिलने से हड़कम मच गया है। दावा किया जा रहा है कि जिस बच्चे की लाश मदरसे से मिली है वह बीते दो दिनों से गायब था। परिजनों ने आशंका जताई है कि बच्चे की हत्या की गई है।

यह मदरसा नूँह जिले के शाह चोखा गाँव में है। बच्चा इसी मदरसे में पढ़ाई करता था। बच्चा इसी मदरसे से गायब हो गया और दो दिन बाद जब बदबू आई तब देखा गया कि बच्चे का शव मदरसे में रेत के नीचे दबा मिला। बच्चे की पहचान समीर के रूप में हुई है। उसके पिता भी नही है। 
समीर अपनी मां का इकलौता बेटा था उसकी तीन बहन थी। उसके चाचा इकबाल ने दावा किया है कि समीर की हत्या की गई है। उन्होंने इस मामले में पुलिस के समक्ष तहरीर भी दर्ज करवाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समीर बीते एक साल से मदरसे में उर्दू और अरबी की पढ़ाई कर रहा था। 
मदरसे के मौलवी जाकिर हुसैन ने दावा किया है कि वह शनिवार शाम की नमाज़ में मौजूद था। लेकिन जब सात बजे बच्चो की हाजिरी ली गई तब वह गायब था। उसकी सभी बच्चो ने तलाश की और जब वह नही मिला तो इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई।
समीर के चाचा का दावा है कि उन्हें समीर के गायब होने की सूचना मदरसा से फोन द्वारा मिली थी। सूचना मिलने के बाद हमने समीर की तलाश शुरू करदी। लेकिन जब मदरसे से बदबू आई तब उसका शव प्राप्त हुआ। यह मामला हत्या का है। समीर के चाचा ने हत्या की तहरीर दर्ज करवाते हुए इस मामले की सख्ती से जांच की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *