बॉयकॉट के बीच क्यों सुर्खियों में आया ब्रह्मास्त्र का पुराना नाम और रणवीर कपूर का किरदार

admin
By admin
2 Min Read

मनोरंजन: बॉलीवुड फिल्मों के बॉयकॉट का मानो चलन चल गया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस समय बैक टू बैक फिल्मों को बॉयकॉट कर रहे हैं। आमिर खान की फ़िल्म लाल सिंह चड्डा अभी हाल ही में बॉयकॉट की भेंट चढ़ गई और कई बार इस फ़िल्म के शोज सिनेमाघरों से कैंसिल करने पड़े। वही अब इस समय सोशल मीडिया पर रणवीर कपूर की फ़िल्म ब्रह्मास्त्र के बॉयकॉट की मांग तेजी से उठ रही है। 

वही फ़िल्म की रिलीज से पहले फ़िल्म डायरेक्टर का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने दावा किया जा रहा है कि इस फ़िल्म का नाम पहले ब्रह्मास्त्र नहीं रखा जा रहा था और जिस शिवा की भूमिका आज रणवीर कपूर निभा रहे हैं उन्हे इस फ़िल्म में किसी मुस्लिम व्यक्ति का किरदार निभाना था। 
वीडियो फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी का है इसमें वह बता रहे हैं कि इस फिल्म का नाम पहले ‘ड्रैगन’ था और रणबीर कपूर उसमें पहले ‘शिव’ का नहीं बल्कि ‘जलाल अल-दीन मुहम्मद रूमी’ का रोल निभाने वाले थे। लेकिन अब फ़िल्म का नाम जब ब्रह्मास्त्र है तो रणवीर कपूर शिवा के किरदार में सभी को दिखाई देंगे।
इस फ़िल्म में रणवीर कपूर शिवा के किरदार में अग्नि अस्त्र को प्रजेंट करने वाले हैं। वही अगर वह जलाल अल-दीन मुहम्मद रूमी का किरदार निभाते तो वह एक 13 वीं शताब्दी के फारसी कवि के नाम से एक्टिंग करते। यह बात 5 साल पहले ही सामने आ चुकी थी कि फ़िल्म को ड्रैगन से ब्रह्मास्त्र कर दिया गया है। लेकिन इस समय बॉलीवुड में बॉयकॉट का ट्रेंड चल रहा है। जिस कारण फ़िल्म को इस वजह से ट्रेड किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *