आप कर रही जनता का पैसा बर्बाद , इनका चेहरा जनता के सामने, अब चुप नहीं बैठेंगे हम

admin
By admin
2 Min Read

देश: भाजपा नेता और आम आदमी पार्टी के नेताओ में भिड़त जारी है। एक्साइज पॉलिसी में हुए भ्रष्टाचार मामले में दोनो पार्टीयों में तनी हुई है। बीजेपी नेता लगातार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग उठा रहे हैं। 

जगह जगह बीजेपी नेताओं का हंगामा और प्रदर्शन जारी है। वही आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर सरकारी एजेंसियों के गलत तरीके से उपयोग का आरोप लगा रही है।
वही अब शराब नीति घोटाले पर आज आम आदमी पार्टी पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता बिफर पड़े। उन्होंने कहा हम उनका पर्दा फाश कर चुके हैं। उनका असली चेहरा अब सभी के सामने है। 
लोग जान चुके हैं उनकी नीतियों को। दिल्ली सरकार ने जिन क्लासरूम को बनवाने में 30 से 35 लाख रुपये खर्च किये। वह महज 5 से 7 लाख में तैयार हो जाते हैं। यह बात हम जल्द सभी के सामने ले आएंगे। 
उन्होंने आगे कहा, दिल्ली सरकार जिस नीति से काम कर रही है। वह गलत है। वह महज दिल्ली की जनता का पैसा बर्बाद कर रही है। मनीष सिसोदिया पर जो आरोप लगाए गए हैं। उनका जवाब साफ शब्दों में देना चाहिए। लेकिन आप इसपर टाल मटोल कर रही है। 
अरविंद केजरीवाल को उन्हें बर्खास्त करना चाहिए। लेकिन वह उनके पक्षधर बने खड़े हैं। अब यह हथकंडे अपनाना बंद कीजिए। जब तक अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया का इस्तीफा नही लेते तब तक वह बीजेपी का मुह नहीं बन्द करवा सकता

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *