गनेश चतुर्थी पर मीट बिक्री पर लगा बैन, भड़के ओवैसी, कब तक होगा मुसलमान के साथ दोहरा व्यवहार

admin
By admin
1 Min Read

देश: गणेश चतुर्थी की तैयारी पूरे देश मे उफान पर चल रही है। वही सभी लोग गणपति को घर लाने के लिए सभी साज सज्जा के समान ला रहे हैं। वही अब इस उपलक्ष्य में बेंगलुरू महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने मीट पर बैन लगा दिया है। यह बैन 31 अगस्त तक लागू रहेगा और बैंगलुरू के हर इलाके में यह प्रतिबंध रहेगा।

बेंगलुरू महानगर पालिका (बीबीएमपी) के इस ऐलान पर एआईएमआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है और मीट बैन पर कहा है कि यह मुसलमान को दबाने की एक कोशिश है। इस आदेश के माध्यम से मुसलमान को निशाना बनाया जा रहा है और उनको नीचा दिखाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने आगे ट्वीट करते हुए कहा, भारत में मुसलमान अब घरों में भी नमाज़ नहीं पढ़ सकते? क्या अब नमाज़ पढ़ने के लिए भी हुकूमत/पुलिस से इजाज़त लेनी होगी? नरेंद्र मोदी को इसका जवाब देना चाहिए, कब तक मुल्क में मुसलमानों के साथ दूसरे दर्जे के शहरी का सुलूक किया जाएगा? समाज में कट्टरपंथी इस हद्द तक फैल गयी है के अब दूसरों के घरों में नमाज़ पढ़ने से भी लोगों के “जज़्बात” को ठेस पहुँच जाती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *