सुब्रमण्यम स्वामी का बड़ा बयान, अक्षय कुमार को जेल भेज कर रहेंगे

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। भाजपा के नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी पिछले कई महीनों से लगातार पीएम मोदी और उनकी सरकार  पर निशाना साध रहे हैं। सुब्रमण्यम स्वामी अक्सर मोदी सरकार की विदेश नीतियों एवं अर्थव्यवस्था को लेकर उनको घेरते ही रहते हैं। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को निशाने पर भी लिया एवं उन्हें कानूनी नोटिस भी भेजा है। 

इसके साथ ही रामसेतु मामले को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी ने अक्षय कुमार को नोटिस भेजने का मन बना लिया है।

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि बॉलीवुड वालों को झूठ बोलने की बुरी लत लग गई है। स्वामी ने ट्वीट कर बताया कि, “मुंबई सिनेमा (या फिर सिन-ए-मा) वाले लोगों को झूठ बोलने और लोगो के बीच गलत जानकारी फैलाने की बुरी आदत लग गई है। इसके साथ ही उन्हें बौद्धिक संपदा अधिकार सिखाने के लिए मैं (स्वामी) एडवोकेट सत्य सभरवाल के माध्यम से बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (भाटिया) और उनके साथ ही 8 अन्य लोगों को राम सेतु गाथा को विकृत करने के लिए कानूनी नोटिस भेजूंगा।”

बता दें कि अक्षय कुमार रामसेतु के ऊपर एक फिल्म बना रहे हैं। जिसपर सुब्रमण्यम स्वामी का आरोप है कि फिल्म के चित्रण में मिथ्यकरण सामने आया है और इसके लिए अक्षय कुमार और उनकी टीम पूरी तरह से जिम्मेदार है। आपको ये भी बता दें कि कुछ दिन पहले भी सुब्रमण्यम स्वामी ने अक्षय कुमार पर निशाना साधा था इसके साथ ही उन्हें विदेशी भी कहा था। स्वामी ने अपने बयान में अक्षय कुमार को जेल भेजने की भी बात कही थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *