नबी ने लम्बे समय के बाद खुद को किया आजाद: ज्योतिरादित्य सिंधिया

admin
By admin
2 Min Read

राजनीति: कांग्रेस के विश्वशनीय नेता गुलाम नबी आजाद ने कल कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे से कांग्रेस की रीढ़ हिल गई है। कांग्रेस नेता लगातार नबी के इस्तीफे पर सवाल उठा रहे हैं। सचिन पायलट ने गुलाम नबी पर अपनी जिम्मेदारी से भागने का आरोप लगाया है। वही अब इस मामले पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टिप्पणी की है।

उन्होंने कहा, बीते कई सालों से कांग्रेस आंतरिक कलह से जूझ रही है। उसकी स्थिति किसी से छुपी नहीं है। सब उसके सत्य को जानते हैं। लेकिन अब गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस की गुलामी से खुद को आजाद किया है। बता दें ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहले कांग्रेस पार्टी का हिस्सा थे। उन्होंने कांग्रेस का कई सालों तक साथ दिया। लेकिन साल 2020 में उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया था और भाजपा से जुड़ गए थे।
जानकारी के लिये बता दें गुलाम नबी आजाद ने कल अपने पद से इस्तीफा देते हुए पांच पन्ने का पत्र जारी किया। नबी ने कांग्रेस पार्टी पर कई आरोप लगाए और उसके नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। नबी ने कहा, राहुल गांधी का नेतृत्व बचकाना है। सोनिया गांधी ने हमेशा अपने बेटे को आगे लाने का प्रयास किया है। जब से राहुल ने पार्टी की बागडोर संभाली है पार्टी में सलाह लेने की नीति खत्म हो गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *