क्यों गहलोत को अध्यक्ष बनाना चाहती है कांग्रेस पार्टी

admin
By admin
2 Min Read

देश: सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस इस समय अध्यक्ष चुनाव को लेकर चिंता में है। 20 सितंबर को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव होना है। वही कांग्रेस के पास इस समय कोई भी ऐसा चेहरा नही है जिसे वह पार्टी का अध्यक्ष बना सके। 

पार्टी इस बार परिवार के सदस्य को इस पद पर नही बैठना चाहती है। वही लम्बे समय से कांग्रेस अध्यक्ष बनने की लिस्ट में अशोक गहलोत का नाम सामने आ रहा है। 
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सोनिया गांधी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की बात रखी है। लेकिन क्या अशोक गहलोत कांग्रेस का अध्यक्ष बनना चाहते हैं। 
क्योंकि उन्होंने अध्यक्ष के लिए राहुल गांधी के नाम की ओर इशारा किया है। उन्होंने कहा है कि अगर राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष नही बने तो लोग निराश होंगे। काम के वक्त लोग घर पर बैठ जायेगे।
अशोक गहलोत के इस बयान से यह साफ है कि वह कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष नही बनना चाहते हैं। वही अब हम जानते है कि कांग्रेस ने क्यों चुना गहलोत को इस पद के लिए।

जाने गहलोत का नाम अध्यक्ष पद के लिए क्यों-

असल मे कांग्रेस पार्टी पर अपना दबदबा बनाकर रखना चाहती है। कांग्रेस को लगता है कि अगर उनका कोई करीबी और उनके परिवार का कोई इस पद पर असित होता है तो पार्टी पर उनकी पकड़ बनी रहेगी। 
वही अशोक गहलोत कांग्रेस की इस नीति पर बिल्कुल ठीक बैठते है। क्योंकि वह सोनिया गांधी के बेहद करीबी है और राहुल गांधी की कोई भी बात कभी नही काटते हैं। 
कांग्रेस गहलोत के जरिये यह संदेश देना चाह रही है कि कांग्रेस में परिवारवाद नही है और कोई भी कांग्रेस अध्यक्ष बन सकता है। वही गहलोत के अध्यक्ष बनने से पार्टी की बागडोर भी कांग्रेस के नेताओं के हाथ मे रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *